Pages

Tuesday, November 1, 2011

अगर चाहें दौलत के साथ नाम कमाना..तो यह गणेश मंत्र है सबसे असरदार

धनवान होने पर यह जरूरी नहीं कि आप मान, प्रतिष्ठा भी पा लें। क्योंकि इंसान के स्वभाव के मुताबिक धन गुण-दोष भी नियत करता है। धन कमाने के साथ अगर उदारता और विनम्रता बनी रहे तो इंसान यशस्वी भी बन सकता है। किंतु अहं का भाव अपयश का कारण बन जाता है। 

यही कारण है धर्मग्रंथों में लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए बुद्धिदाता श्री गणेश के कुछ विशेष मंत्रों के जप का महत्व बताया गया है। जिससे बुद्धि, ज्ञान, विवेक के साथ ही से धन, यश व ऐश्वर्य प्राप्त होता है। इन मंत्रों में यहां बताया जा रहा मंत्र धन व कारोबार, नौकरी में आ रही बाधाओं के फ ौरन अंत करने में बहुत असरदार माना गया है। 

भाद्रपद माह में गणेश पूजन के विशेष अवसर पर भगवान गणेश की गंध, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य पूजा के बाद नीचे लिखे मंत्र का स्मरण दरिद्रता से रक्षा की कामना के साथ करें - 

 श्रीं हीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरदे नम: 

इसके बाद गणेश गायत्री मंत्र का ध्यान बहुत मंगलकारी होगा - 

 तत्पुरुषाय विद्महे वक्रतुण्डा धीमहि तन्नो दन्ती: प्रचोदयात्।। 

- अंत में गणेश आरती और क्षमा प्रार्थना भी कर प्रसाद ग्रहण करें।

No comments:

Post a Comment