Wednesday, February 11, 2015

आधार कार्ड को ONLINE भी कर सकते हैं गैस कनेक्शन से लिंक, ये है प्रोसेस

आधार कार्ड को ONLINE भी कर सकते हैं गैस कनेक्शन से लिंक, ये है प्रोसेसनई दिल्ली. 23 फरवरी को बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसलिए, सरकार फिलहाल डीबीटीएल योजना को कुछ समय के लिए बंद करने जा रही है। 31 मार्च तक पूरा डाटा इकट्ठा करने के बाद से दोबारा योजना को शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा। यदि आपने अभी तक अपने बैंक खाते और आधार कार्ड को गैस कनेक्शन से लिंक नहीं कराया है तो इसे करा लें। क्योंकि 23 फरवरी के बाद जिनके खाते लिंक नहीं होंगे उन्हें सब्सिडी मिलने में दिक्कत आ सकती है। बता दें, जनवरी से बैंक खातों में सब्सिडी का पैसा मिलना शुरू हो चुका है। लेकिन, जिन उपभोक्ताओं ने अपने बैंक खाते को आधार से लिंकअप नहीं कराया है उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। अगर आपने भी गैस कनेक्शन को आधार कार्ड या बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है तो घबराएं नहीं, आप घर बैठे भी ऑनलाइन गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करा सकते हैं।
ऐसे कराएं आधार कार्ड लिंक
स्टेप-1: सबसे पहले इस वेबसाइट पर क्लिक करेंhttps://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSplash.aspx क्लिक करने के बाद आपके सामने आधार कार्ड की वेबसाइट खुलकर आएगी। इसमें एक स्टार्ट नाउ का बटन होगा। इस पर क्लिक करने से एक और पेज खुलेगा।                                                                                                  स्टेप-2: इस पेज पर आपसे आपकी डिटेल्स मांगी जाएंगी। इनमें तीन ऑप्शन होंगे। पहला कौन से राज्य के निवासी हैं, कौन से शहर के निवासी हैं। इसके बाद किस बेनेफिट के लिए आप आधार कार्ड को लिंक करा रहे हैं। इसमें एक ही ऑप्शन आएगा LPG. इसके बाद इसमें कंपनी का नाम भरना होगा।
  स्टेप-3: तीसरे स्टेप में आपको अपना डिस्ट्रीब्यूटर, कंज्यूमर नंबर भरना होगा। इसके बाद ई-मेल आईडी, फोन नंबर और आधार नंबर देना होगा।
https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx                       स्टेप-4: वेरिफिकेशन
मोबाइल और ई-मेल आईडी रजिस्ट्रर कराने के बाद आपके पास एक OTP नंबर आएगा। वेरिफिकेशन कोड की जगह ये नंबर एंटर कीजिए और फिर बॉक्स में बनी इमेज को अल्फा
न्यूमरिक कोड भरना होगा। इसके बाद आखिरी में सब चेक करने के बाद सबमिट बटन दबाना होगा। इसके कुछ दिन बाद ही आपकी रिक्वेस्ट अप्रूव हो जाएगी। इसके बाद सब्सिडी सीधे आपके बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगी।                                                                                                                     बैंक खातों से लिंक कराने के लिए ये करें
बैंक खातों को लिंकअप कराने के लिए गैस एजेंसी से फॉर्म लेकर भरना होगा। इसके लिए दो तरह के फॉर्म होंगे। एक फॉर्म उन उपभोक्ताओं के लिए हैं, जिनके पास आधार कार्ड है और दूसरा फॉर्म उन लोगों के लिए है जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। फॉर्म जमा होने के बाद उपभोक्ता तो 17 अंकों वाला एलपीजी आईडीे मिल जाएगा। गाइड लाइन के मुताबिक, जो उपभोक्ता 23 फरवरी तक फॉर्म नहीं भर पाएंगे उन्हें डीबीटीएल योजना का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन बजट के बाद भी उन्हें खाते लिंक कराने का समय दिया जाएगा।
आधार नहीं पहुंचे तो घबराएं नहीं, मिलेगा समय
ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने आधार कार्ड के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक उनका आधार नहीं मिला है। उन्हें जून तक आधार जमा कराने की छूट मिलेगी। ऐसे उपभोक्ताओं को अप्रैल से जून तक की सब्सिडी एक साथ दी जाएगी। इतना ही नहीं जिन उपभोक्ताओं के आधार कार्ड जून तक भी नहीं आते हैं, वे भविष्य में कभी भी अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी बैंक और गैस एजेंसी पर जमा कर सकते हैं। लेकिन, तब तक उन्हें गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर ही खरीदना होगा।                                                  कहां मिलेगा 17 अंकों वाला एलपीजी आईडीे
 एजेंसी उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर एसएमएस कर आईडी नंबर भेज रही है। गैस सिलेंडर लेते समय               हॉकर द्वारा दिए जाने वाले केश मेमो में भी आईडी नंबर है। संबंधित एजेंसी से भी नंबर लेकर फार्म में                   भर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता ऑनलाइन भी 17 अंकों का एलपीजी आईडी पता कर सकते हैं।                वेबसाइट पर जाकर संबंधित गैस कंपनी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको फाइंड योर एलपीजी             आईडी पर क्लिक करना होगा। फिर आपको एजेंसी का नाम और कंज्यूमर नंबर डालना होगा।                               ये भरने के बाद आपको 17 अंकों का एलपीजी आइडी का पता चल जाएगा। 

मोबाइल से पता करें, आपका आधार कार्ड बैंक से जुड़ा है या नहीं, ये है तरीका

आधार कार्ड को ONLINE भी कर सकते हैं गैस कनेक्शन से लिंक, ये है प्रोसेसनई दिल्ली. एक जनवरी से एलपीजी की सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए आधार कार्ड को बैंक खातों से जोड़ा जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इसके तहत अब तक 10 करोड़ आधार नंबर को बैंक अकाउंट से जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा मनरेगा, पीडीएस, स्कॉलरशिप, रेमिटेंस आदि के लिए भी आधार को बैंक अकाउंट से जोड़ना जरूरी है। आधार नंबर को बैंक अकाउंट से जोड़ने के लिए नागरिकों से उनका आधार कार्ड या आधार नंबर उस बैंक की शाखा में जमा करवाने को कहा गया है जहां उनका बैंक खाता है।

ऐसे पता करें बैंक से जुड़ा आधार या नहीं

यह पता करने के लिए कि आपका आधार नंबर आपके बैंक अकाउंट के साथ जुड़ गया है या नहीं, उपभोक्ता अपनेमोबाइल पर *99*99# डायल करें। इसके बाद 12 डिजिट का आधार नंबर डालें और ओके करें। आधार नंबर सही है यह पुष्टि करने के लिए 1 डायल करें। इसके बाद मोबाइल पर आधार कार्ड के बैंक से जुड़े होने की जानकारी मिल जाएगी। इस मैसेज में यह भी बताया जाएगा कि किस बैंक से किस तारीख को आधार कार्ड लिंक हुआ है।

इंटरनेट से घर बैठे करें कमाई, ये हैं कुछ पॉपुलर तरीके

इंटरनेट से घर बैठे करें कमाई, ये हैं कुछ पॉपुलर तरीके पैसे कमाना हर किसी का सपना होता है फिर चाहे वो नौकरीपेशे वाला इंसान हो, कारोबारी हो या फिर बेरोजगार। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह से कई सकारात्मक प्रयास भी करते हैं। इन सबके बीच अगर आपके पास थोड़ा फ्री टाइम है और इंटरनेट का थोड़ा बहुत ज्ञान है, तो ऑनलाइन कमाई आपकी आमदनी बढ़ाने का एक शानदार जरिया है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, बल्कि कमाई घर बैठे भी की जा सकती है।
आज हम आपको ऑनलाइन कमाई करने के कुछ पॉपुलर तरीकों के बारे में बताने जा रहे है...
1. सेल्फ पब्लिश बुक- अगर आपको लेखन से प्यार है, तो कई साइट पैसे देकर ऑनलाइन बुक लिखवाने से लेकर उसकी रॉयल्टी से कमाई करने का मौका देती हैं। इन्हीं साइटों में से एक है अमेजन। अमेजन किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग के नाम से यह फीचर चलाती है। इसमें कोई भी ऑनलाइन बुक लिखकर उसे किंडल बुकस्टोर पर डाल सकता है। इसकी बिक्री पर लेखक को 70 फीसदी तक रॉयल्टी मिलती है। साइट और सेल्फ पब्लिश बुक की अधिक जानकारी के लिए https://kdp.amazon.com/ पर क्लिक करें। इस पर आप अपना अकाउंट भी बनाकर रेगुलर मेम्बर बन सकते हैं।                                                                                                                                 
2. फोटो बेचकर करें कमाई- फोटो स्टॉक रखने वाली वेबसाइट भी आपके ऑनलाइन कमाई का जरिया बन सकती है। दुनिया भर में www.shutterstock.com , www.shutterpoint.com और www. istockphoto.com जैसी कई वेबसाइट फोटो खरीदकर उसका भुगतान करती हैं। इसमें साइट के मेंबर को अपनी फोटो को साइट पर सब्मिट करना होता है। फिर उसके बाद साइट की पॉलिसी के अनुसार आप 15 से 85 फीसदी तक रॉयल्टी पा सकते हैं।                                                               3. ऑनलाइन वर्क- ऑनलाइन वर्क को लेकर जालसाजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये जालसाज पैसे देने का वादा कर ऑनलाइन काम तो करा लेते हैं, लेकिन पैसे नहीं देते हैं। ऐसे जालसाजों से सावधान रहने की नसीहत देते हुए आपको ऑनलाइन वर्क करके कमाई करन बता रह है।www.odesk.com और www.elance.com . जैसी साइट ऑनलाइन कमाई के मामले में दुनिया भर में फेमस साइटों में भी शामिल है। इन दोनों साइटों में सबसे पहले आपको टेस्ट देकर खुद को साइट के लिए यूजफुल साबित करना होता है। एक बार रजिस्टर होने के बाद आप साइट अलग-अलग काम के लिए मेंबर्स को कॉन्ट्रेक्ट और फ्रीलांसर के रूप में हायर करती है। काम पूरा होने पर प्रति घंटा या अन्य तरीकों से पैसा देती है। दुनिया भर में कई वेबसाइट ऐसा करती हैं।                                           4. गूगल एडसेंस- गूगल एड सेंस के जरिए आप ब्लॉग पर विज्ञापन भी लगा सकते हैं, जिससे कुछ कमाई का जरिया बन सकता है। गूगल की सेवा adsense के द्वारा दिए जा रहे विज्ञापन को अपने ब्लॉग पर लगायें। यह आपको हर उस क्लिक के लिए भुगतान करेगा जो आपके ब्लॉग पर दिखाए गए विज्ञापन पर होगा। Google adsense आपको कई तरह के विज्ञापन देता है जैसे वीडियो, चित्र, टेक्स्ट, बैनर इत्यादि। आप इनमे से अपने लिए बेहतर विज्ञापन चुने और अपने ब्लॉग पर लगायें।                                                                                                                                                               5. ई-ट्यूटर- ई-ट्यूटर भी ऑनलाइन कमाई के चर्चित तरीकों में से एक है। कई वेबसाइट अलग-अलग विषयों को लेकर लोगों से पेड ई-टच्यूटर की सुविधा लेती हैं। इनमें www.tutorvista.com और www.2tion.net जैसी साइटें प्रमुख हैं। यूजर ऐसी ही साइटों पर खुद को रजिस्टर कर चंद घंटे पढ़ाकर मोटी कमाई कर सकता है।                                                        6. यू ट्यूब से कमाई- यू ट्यूब अब आपके ओरिजनल वीडियो को ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूट कर, उससे होने वाली कमाई में आपको हिस्सा देने जा रही है। यू ट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए यूजर्स को सबसे पहलेwww.youtube.com/creators/partner.html पर जाकर यू ट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए एप्लाई करना होगा। यूजर्स को इसी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपने वीडियो अपलोड करना होगा। यू ट्यूब की टेक्निकल कमेटी ऑरीजनलिटी और क्वालिटी का परीक्षण करेगी। इसके बाद वीडियो पर मिलने वाले विज्ञापन का हिस्सा यूजर्स को दिया जाएगा।                                                                                                                                                                                                        7. बायसेल एड- यह भी एक ऑनलाइन मार्केटिंग का जरिया है। इसके जरिए सीधे विज्ञापन बेचे जा सकते हैं। आपके ब्लॉग को दिए गए विज्ञापन के एवज में यह अपनी कमीशन लेते हैं। इसके विज्ञापनदाता से आपका सीधा संपर्क नहीं होता।
   8. पेड रिव्यू- सॉफ्टवेयर या अन्य उत्पादों के लिए रिव्यू लिखना। अगर लेखन में आपकी क्षमता जबरदस्त है तो इसके जरिए आप कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा इंफोलिंक भी एक माध्यम है।        9. एप्स का बिजनेस- स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए लाखों एप्लिकेशन बन और बिक रही हैं। अगर आपके पास एप बनाने के लिए अच्छा आइडिया है तो भी आप किसी डेवलपर की सेवाएं लेकर अपनी एप बनवा सकते हैं।’ एप बनाने के बाद 30-100 डॉलर की सालाना फीस चुका कर आप गूगल, एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज स्टोर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
  10. ऑनलाइन पुराने सामान बेचकर करें कमाई- आसानी से ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों में से ये एक तरीका है। इसमें आप अपने घर में रखे पुराने सामानों को ऑनलाइन बेचकर कमाई कर सकते हैं। कई वेबसाइट आपको इन यूजलेस सामानों के लिए मुफ्त ऐड देने की सुविधा देती हैं। इसके सहारे पुराने सामानों की फोटो www.olx.in,www.quickr.com और craigslist.co.in जैसी कई साइटों पर अपडेट कर उसे बेचने से कमाई कर सकते हैं।