Sunday, August 2, 2015

बस एक मिस कॉल और जानिए आपके खाते में कितना पैसा जमा है-

नई दिल्ली: बैंकिंग सहूलियतें कितनी आसान हो गई हैं इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब आपको अपने बैंक का बैलेंस जानने के लिए एटीएम तक जाने की जरूरत नहीं है। अब आप बस एक मिस कॉल देकर ही अपने खाते में जमा राशि के बारे में जान सकते हैं।
अहम बात यह है कि आप जिस नंबर से मिस कॉल दे रहे हैं वो आपके खाते से जुड़ा हुआ होना चाहिए। नहीं तो आपको मिस कॉल का जवाब नहीं आएगा। यह कोई फर्जीवाड़ा नहीं है बल्कि इसके लिए बैंकों के आधिकारिक नंबरों की बाकायदा सूची भी जारी की गई है। सूची में देखिए आपके बैंक का नंबर कौन सा है और मिस कॉल देकर जानिए आपके खाते में फिलहाल कितना पैसा है।
जानिए क्या है आपके बैंक का नंबर-
  1.     पंजाब नेशनल बैंक (Panjab National Bank) – 18001802222
  2.     आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) – 02230256767, अंतिम तीन लेनदेनों के लिए – 02230256868
  3.     ऐक्स‍िस बैंक‍ (Axis Bank) – 09225892258
  4.     आंध्रा बैंक (Andhra Bank) – 09223011300
  5.     बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) – 09223011311
  6.     एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) – 18002703333, अंतिम तीन लेनदेनों के लिए – 18002703355
  7.     यस बैंक (Yes Bank) – 09840909000
  8.     स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) – 9223866666
  9.     यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) – 09223009292
  10.     यूको बैंक (UCO Bank) – 09278792787
  11.     विजया बैंक (Vijaya Bank) – 18002665555, अंतिम 7 लेनदेनों के लिए – 18002665556
  12.     आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) – 09212993399
  13.     इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) – 09224150150
  14.     धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) – 08067747700
  15.     बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) – 02233598548
  16.     सिंडीकेट बैंक (Syndicate Bank) – 09664552255
  17.     केनरा बैंक (Canara Bank) – 09289292892
  18.     कोटक महींद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) – 18002740110
  19.     भारतीय महिला बैंक (Bharatiya Mahila Bank) -09212438888
  20.     सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) – 09222250000
  21.     कर्नाटका बैंक (Karnataka Bank) -18004251445, मिनी स्टेटमेंट के लिए – 18004251446
  22.     इंडियन बैंक (Indian Bank) – 09289592895

No comments:

Post a Comment