Thursday, January 14, 2016

थ्री इन वन से मिलेगा किसानों को तिगुना लाभ

नई दिल्ली। कम लागत व मेहनत में भरपूर लाभ प्राप्त करने की चाह सभी रखते है। लेकिन ऐसा हो पाना कोरे सपने से ज्यादा कुछ नही था। कम मेहनत से अधिक लाभ के सपने अब कोरे नही सार्थक हो गए है।
जो किसानों के लिए सबसे बड़ी खुसखबरी है। अब किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से पुन्नी कम्पनी ने थ्री इप वन कृषि यंत्र को लान्च किया है। जिसके उपयोग से किसानों को कम समय में अधिक से अधिक लाभ मिलना तय हो गया है।
पुन्नी कम्पनी के फील्ड सर्विसमैन दर्शन सिंह ने बताया थ्री इन वन से कटाई गहाई व भूसा पैक का कार्य एक साथ हो जाता है। यह मशीन भी हारवेस्टर जैसी ही है। कटाई का कार्य 10 प्रतिशत नमी के साथ भी किया जा सकता है। इसी से थ्रेसिंग का कार्य भी हो जाता है।
साथ ही यह मशीन भूसा बनाकर पैक भी कर देती है। इसका उपयोग ट्रैक्टर के साथ किया जाता है। इसके लिए 55 हास पाॅवर का ट्रैक्टर होना जरूरी है।
ट्रैक्टर आपके पास होने पर थ्री इन वन अलग से भी खरीद सकते है। इससे एक ही बार में कटाई गहाई और भूसा पैक हो जाता है। जिसके कारण समय व लागत मे कमी आती है। जिससे किसानों को लाभ प्राप्त होना स्वाभाविक है।।
देश में पंजाब, हरियाणा व मध्यप्रदेश आने के बाद जल्द ही राजस्थान मेें आऐगी।
अधिक जानकारी के लिए मों .9355633600 सम्पर्क कर सकते है।
कृषि जागरण संवाददाता
MANISH CHAUHAN
M. : 9891335460

No comments:

Post a Comment